फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
नागल के गांव में एनजीओ के कर्मचारियों को बंधक बनाए हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को क्षेत्र के गांव नौजली में सहारनपुर से संचालित एक एनजीओ के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बाद में ग्रामीणों के कागजात वापस करने की शर्त पर ही उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


ग्रामीण रियाज, नौशाद, सददाम, गुलफाम, आलमगीर, आदि ने बताया कि दो दिन से उनके गांव नौजली में दो महिलाएं और तीन युवक प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों से कागजात और तीन फोटो लेकर एक फार्म भर रहे थे, जिस पर हस्तशिल्प कारीगर के लिए पहचान पत्र लिखा था।

ग्रामीणों के शक होने  पर उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गये और उन्हें बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव वालों के सारे कागजात वापस नहीं करेंगे तब तक एनजीओ कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि बाद में देर शाम ग्रामीणों ने एनजीओ के कर्मचारियों को सामान कब्जे में लेते हुए उन्हें इस शर्त के साथ छोड़ा कि वे उनके कागजात वापस कर दें और अपना सामान ले जाएं। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरीश कुमार जयन्त ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें