फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भतीजे ने उद्यमी को पीटा

Fri, 26 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामांउट कॉलोनी पर आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रम में हुई मारपीट में उद्यमी ने पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला करने एवं रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी पर धारा 307 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जबकि लवी के पिता ने मनीष अरोड़ा एवं मयंक अरोड़ा पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने, आग लगाने का प्रयास करने एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

शहर की पैरामाउंट कॉलोनी में बुधवार की रात को जन्माष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात को लगभग साढ़े 10 बजे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर के भतीजे रवि ठाकुर और उद्यमी मनीष अरोड़ा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनीष अरोड़ा के भाई मयंक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि लवी ठाकुर नशे में धुत होकर कार्यक्रम में पहुंचा और हंगामा करने लगा। 
विज्ञापन


लोगों ने इसका विरोध किया, यहां तक कि उसके पिता उसे समझाकर घर ले गए लेकिन कुछ ही देर बाद लवी ठाकुर अपने साथियों के साथ मनीष अरोड़ा के पास पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद लवी ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर मनीष के कनपटी पर सटा दिया और फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। मनीष ने किसी प्रकार भाग कर जान बचाई। इस संबंध में उन्होंने लवी ठाकुर के खिलाफ सदर थाना में धारा 307 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 

जबकि लवी ठाकुर के पिता प्रदीप चौहान का आरोप है कि मयंक अरोड़ा एवं मनीष अरोड़ा ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, आग लगाने का प्रयास किया और फायरिंग भी की। यह राजनीतिक विद्वेष की भावना से किया गया। उन्होंने दोनों के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि फायरिंग किए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें