पुलिस ने अशोक कुमार निवासी वार्ड-7 रतिया की शिकायत पर राम सिंगला निवासी रतिया के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा के संत राम रहीम सिंह की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसको गलत तरीके से फेसबुक पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 292(2)ए, 295ए व 500 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।