फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से शादी नहीं कराने पर की थी हत्या

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने पर बिलखती मृतक की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  नानौता के ग्राम भोजपुर में 12 दिन पूर्व तड़केे की गई सोमपाल की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि सोमपाल ने अपनी बेटी की शादी आरोपी से करने से इंकार कर दिया था। इसलिए आरोपी ने सोमपाल को मार डाला। ग्राम भोजपुर में 25 फरवरी को सुबह घेर में दूध निकालने के लिए गए सोमपाल (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उस समय सोमपाल की छोटी बेटी उसके साथ थी। जिसने आरोपियों को पहचान लिया था। परिजनों ने सोमपाल की हत्या में गांव के ही मोहर सिंह और उसके भांजे ग्राम हिम्मतनगर निवासी मोंटी उर्फ आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार की शाम को आरोपी मोंटी उर्फ आकाश को नानौता रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देहात रफीक अहमद के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोमपाल की बेटी से प्रेम करता था।

लेकिन सोमपाल उसकी शादी उससे करने को तैयार नहीं था। सोमपाल ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। सोमपाल को रास्ते से हटाने के लिए उसने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोंटी ने बताया कि वह सोमपाल की पुत्री से प्रेम करता था। उसने सोमपाल को कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बात अनसुनी कर दी।

उसके मना करने के बावजूद सोमपाल ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। इसलिए रास्ते से हटाने के लिए उसने सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। 

सोमपाल की पत्नी मुकेश देवी ने पुलिस पर सिर्फ मोंटी को ही हत्या करने का दोषी मानने और अन्य दो आरोपियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। मोंटी के पकड़े जाने की सूचना पर मुकेश देवी और उनकी छोटी बेटी थाने पहुंची और आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन


यहां मुकेश देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को हल्के में लेकर सही कार्रवाई नहीं कर रही है। पुत्री ने भी आरोप लगाया कि हत्या के समय मौके पर तीन लोग थे जिसमें से दो हत्यारों की पहचान कर उनके नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

लेकिन पुलिस हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सिर्फ मोंटी को ही दोषी मानकर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें