फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
shot dead
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में युवक की उसके साथ आए दो साथियों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। युवक नानौता के गांव कल्लरपुर निवासी डीजे संचालक था। हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। 
विज्ञापन


 बुधवार दुपहर दो बजे कोतवाली के गांव माल्हाहेड़ी के पास कुछ ग्रामीण खेतों में काम रहे थे। उनके अनुसार इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक गांव के पास पूर्वी यमुना नहर के पास आ कर रुके।

बाइक रुकते ही उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद दो युवक बाइक पर बैठे और भाग खड़े हुए, जबकि एक युवक नीचे गिर पड़ा। वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ एक युवक मौके पर पड़ा था।
विज्ञापन


उसे सटा कर गोली मारी गई थी और उसकी मौत हो गई थी। सूचनप पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब की तलाशी लेने पर मिले विजिटिंग कार्ड से उसकी शिनाख्त 25 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र खेमचंद निवासी कल्लरपुर थाना नानौता के रूप में हुई।

इसके बाद उसके परिजनों को खबर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। वहीं उसके परिजन भी पहुंच गए। चाचा भोपाल सिंह ने बताया कि अजीत बुधवार की सुबह साढे़ नौ बजे घर से पैदल ही निकला था।

उसके पास करीब साठ हजार रुपये की नगदी भी थी। इस नगदी से उसे डीजे का कुछ सामान लाना था। हत्या किसने और क्यों की अभी उन्हें इसका पता नहीं है।

उधर, बेहट कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। जांच उपरांत ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें