फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सरसावा/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छावड़ी गांव में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। किशोर को गन प्वाइंट पर लेकर सोने चांदी के जेवर सहित हजारों रुपये की नकदी लूट ले गये। लुटेरे आराम से घर में बैठकर दूध भी पीकर गये। बाद लुटेरे जान से माने की धमकी देते हुए आराम से फरार हो गये। वहीं रात को हुयी इस घटना के बाद थाने से मात्र सात किमी दूर जाने में पुलिस को चार घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


रविवार रात बदमाशों ने थाना क्षेत्र के ग्राम छावड़ी में सज्जाद के घर धावा बोल दिया। छावड़ी के सज्जाद 60 वर्ष ने बताया कि वह दूधिए का काम करता है। सज्जाद ने बताया कि रविवार रात वो बरामदे में सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी, जमीला, बेटा जाकिर, पुत्रवधू शबनम तथा मायके आयी हुई पुत्री साबरा और बच्चे कमरे में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे उसके घर में करीब चार नकाबपोश बदमाश घुस आए।

जिन्होंने हाथ में तमंचे और गन्ना काटने वाला पाठले लिए हुए थे। आते ही बदमाशों ने उसे काबू करते हुए कमरे का दरवाजा खुलवाया तथा उसके पुत्र जाकिर की कनपटी पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट आरंभ कर दी। सज्जाद की पत्नी जमीला ने बताया कि लुटेरों ने कानों की बालियां, सोने का ताबीज, चांदी की पाजेब, गले की चेन तथा घर में रखी नगदी लूट ली।
विज्ञापन


इसके बाद सभी बदमाश उन्हें बरामदे में ले आए तथा घर में रखा दूध गरम कराया और आराम से दूध पीकर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गये। बदमाशों के दहशत से परिवार सुबह होने की इंतजार में दुबका पड़ा रहा। जैसे ही सूरज दिखा सज्जाद ने शोर मचाकर गांव वालों को घटना से अवगत कराया।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद पुलिस को सात किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब चार घंटे का समय लगा। एसओ बीपी सिंह पुलिस टीम के साथ करीब 12 बजे गांव में पहुंचे। एसओ ने कहा कि अभी मामले की जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।

उधर, गांव में लूट की वारदात से दहशत का माहौल है। बता दें की गांव में अधिकतर लोग दूधिए का काम करते हैं। ऐसे मेें वह देर शाम को ही घर वापस लौटते है। गांव के लोगों ने बताया कि अब उन्हें काम पर जाने के बाद परिवार की चिंता सताती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें