फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार में मिला बीफ, हंगामा

Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
By taking possession of the police car smashed full of beef. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मारुति कार से भारी मात्रा में बीफ बरामद किया गया, जबकि तस्कर भाग निकले। बीफ मिलने से हिंदू संगठनों में रोष है, जिन्होंने तस्करों पर एनएसए लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस भी कार नंबर के आधार पर तस्करों के करीब है। दावा है कि तस्कर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बुधवार की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के किसानपुरा में एक मारुति 800 कार तेजी से जा रही थी।

इसी दौरान कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस पर जमा हुई भीड़ ने कार को घेर लिया। मौका पाकर कार सवार लोग भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, एसएसआई सुधीर उज्ज्वल, एसआई सुदेश कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को कार के भीतर प्लास्टिक के बोरों में रखे सामान की तलाशी लेनी चाही तो उसमें मांस निकला। इससे मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बीफ होने का शक जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए भेजा, जो जांच में वह बीफ ही पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने फरार हुए तीनों तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कार से बरामद मांस बीफ का ही है। बताया कि कार नंबर के आधार पर तस्करों का पता चल गया है। तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे, जिन पर एनएसए में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें