फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारा काटने गई विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में खादर क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा काटने गई विवाहिता से युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान की धमकी देते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन


मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है।

बृहस्पतिवार शाम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह दोपहर में पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में गई थी। तभी गांव के ही फक्कर के पुत्र ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी उसे खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


 विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी कार्रवाई करने पर परिजनों सहित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

कोतवाल योगेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उसकी रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

उधर,  मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें