फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने बंद मकान खंगाले

Thu, 18 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र के पॉश इलाके रूपाली विहार में खाली पड़े घर को खंगालते हुए चोरों ने 50,000 रुपये की नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान साफ कर दिया। चोरों ने सड़क की ओर खुली घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के सभी कमरों से लेकर रसोई और पूजा घर तक को खंगाल दिया। सदर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


रूपाली विहार में साईं मंदिर के पीछे ऋषभ कुमार जैन पुत्र विरेंद्र कुमार जैन का घर है। ऋषभ और परिवार के अन्य लोगों के मुताबिक घर के सदस्य बीमार माता पिता के इलाज के लिए गाजियाबाद गए हुए थे। पिता लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और आईसीयू में हैं और मां किडनी की।

वे चार फरवरी को गाजियाबाद गए हुए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात परिवार घर लौटा तो यहां के हालात देखकर दंग रह गया। घर के बाहर की ओर की बड़ी खिड़की हटी हुई थी। ऋषभ जैन, परिवार की महिला निधि जैन, नितिन जैन सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने इस खिड़की से अंदर आने के बाद दरवाजों के मजबूत लॉक तोड़ डाले।
विज्ञापन


चोरों ने दो कमरों में रखीं तीन अलमारियों, बेड, किचन, पूजा घर से लेकर कोने-कोने को खंगाल लिया। उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये की नगदी, 10 तोला वजनी सोने के जेवरात, 2.5 किलो चांदी, दो इनवर्टर, दो गैस सिलेंडर, माइक्रोव ओवन, कपड़े आदि सामान चुरा ले गए।

पहले घर की रेकी की
सहारनपुर। परिवार के साथ ही पुलिस को शक है कि कई दिन से खाली पड़े घर को देखते हुए पहले चोरी करने वालों ने रेकी की होगी। इसके बाद सड़क के बाहर वाली बड़ी खिड़की का सहारा लेते हुए अंदर पूरे घर को खंगाल डाला।

चौकीदार को भी नहीं लगी भनक ः सहारनपुर। जिस घर को चोरों ने खंगाला। वह रूपाली विहार में कुलतार सिंह नगर पार्क के ठीक पीछे सड़क की ओर है। इस घर के बराबर में खाली प्लाट है। बाहर वाली खिड़की के नीचे किसी छोटे वाहन को आसानी से लगाया जा सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद सामान इसी खिड़की से और किसी छोटे वाहन में लेकर गए होंगे। हैरानी की बात यह रही कि घंटों तक चोरी को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि आसपास के लोगों और चौकीदार तक को घटना की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें