फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा बच्ची रुड़की से बरामद

Sun, 03 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बच्ची, जो अपहृत की गई थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 थाना कुतुबशेर क्षेत्र के सिटी पैलेस बैंक्वेट हाल में हुए शादी समारोह में तीन साल की बच्ची जैनब को अगवा करने वाले शख्स के सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस दबोच लिया है। 
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान और देवबंद क्षेत्र से कुछ सुराग हाथ आते ही पुलिस ने उत्तराखंड के झबरेडा सहित आसपास के क्षेत्रों में टीमों को दौड़ा दिया था। देर शाम सीओ (प्रथम) सुनीति ने बताया कि रुड़की से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है। शनिवार रात में शहर लाकर बच्ची परिजनों को सुपुर्द कर दी गई। 

इससे पहले पुलिस ने परिवार के सदस्यों के अलावा समारोह में शिरकत करने वाले 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की और उन्हें सीसीटीवी में कैद होने वाले शख्स की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि इस शख्स को समारोह में आने के लिए कोई दावतनामा भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


बिन बुलाए मेहमान ने सिटी पैलेस में बृहस्पतिवार की रात हुए इस समारोह में न केवल शिरकत की बल्कि काफी देर तक यहां दावत उड़ाने के साथ ही परिजनों से बच्ची के दूर होते ही उसे भी अगवा कर लिया। 

इस शख्स की अब तक पहचान न होने के कारण उसके खतरनाक इरादों को लेकर पुलिस की टेंशन और बढ़ गई। इसी बीच पुलिस को सीसी कैमरे में कैद युवक के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लग गए हैं। 

रामपुर मनिहारान, देवबंद क्षेत्र में पड़ताल के तार जोड़ते हुए पुलिस की टीमों ने उत्तराखंड के झबरेड़ा सहित आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की है।

देर रात तक टीमें अपने काम में जुटी रही। बाद में आरोप को रुड़की से बरामद कर लिया गया। हिरासत में लिए गए आरोपी से जुड़े एक शख्स से पूछताछ भी की जा रही है। जबकि बच्ची को लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें