फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद उप कारागार में उत्पीड़न को लेकर बंदियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Mon, 03 Oct 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
उप कारागार के बाहर अधिकारियों से जानकारी लेते वरिष्ठ जेल अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में उप कारागार में उत्पीड़न और भेदभाव बरतने को लेकर तीन दिनों से चल रही बंदियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी            रही।
विज्ञापन


भूख हड़ताल से कई बंदियों की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर रविवार को जेल में पहुंचे वरिष्ठ अधीक्षक (जेल) ने जेलर और दो सिपाहियों को हटाकर डिप्टी जेलर को चार्ज दिया है, लेकिन बंदी इससे संतुष्ट नहीं हैं।

वे उन्हें निलंबित किए जाने की मांग पर अड़े हैं। उधर, वरिष्ठ अधीक्षक जेल ने बंदियों की भूख हड़ताल खत्म होने का दावा किया है। उप कारागार में बंदी जेलर और दो पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग को लेकर तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम पांच बंदियों की हालत बिगड़ गई थी। जिसके चलते रात में नानौता निवासी बंदी फैसल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जानकारी मिलने पर रविवार को वरिष्ठ अधीक्षक जेल चौ. सेवाराम और नानौता नगर पंचायत चेयरमैन मो. अफजाल उप कारागार में पहुंचे।
विज्ञापन


काफी देर तक वार्ता करने के बाद उन्होंने जेलर एके सिंह और दो सिपाहियों को हटा दिया। सेवाराम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को शिकायतों से अवगत कराया गया है। आगे जो भी निर्देश मिलेंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें