फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Oct 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि 20 अगस्त को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। जबकि वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान चरथावल निवासी उम्मेद और साजिद बदनियती से घर में घुस गए और उसे दबोच लिया। दोनों लोग तमंचे के बल पर उसे कमरे में ले गए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उसे हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो दोनों लोग वहां से फरार हो गए। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि जब वह शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस के पास गई तो पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें