फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख रुपये के नए नोट पकड़े

Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए नोटों के संबंध में जानकारी लेते आयकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस ने कोर्ट रोड पर कार में ले जाए जा रहे 10 लाख रुपये के नए नोट पकड़ लिए। बैंक कर्मचारियों द्वारा नोटों को बैंक का बताया गया, लेकिन कोई कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने नोट और कार को जब्त कर लिया।  आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।  शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे सदर बाजार कोतवाली पुलिस को एक कार में 10 लाख रुपये ले जाने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस ने कोर्ट रोड पर कार का पीछा कर रोक लिया और तलाशी लिए जाने पर एक बक्से में 10 लाख रुपये बरामद मिले। जब उनसे इस संबंध में कागज मांगे गए तो वे कोई कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने 10 लाख रुपये के नोट और कार को जब्त कर लिया तथा थाना ले आए। पकड़े गए सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं।  ने नोटों को पकड़े जाने की सूचना आयकर विभाग को दी।

आयकर विभाग की टीम थाना पहुंची और नोट ले जाने वाले लोगों से इस बारे में पूछताछ की। आयकर विभाग की टीम ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कार में नोट ले जा रहे अरुण कुमार बंसल ने अपने आप को अंबाला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा का प्रबंधक बताया है जबकि उसके साथियों के नाम भारत सचदेवा और राकेश कुमार बताएं हैं।

उनका कहना है कि वह कोर्ट रोड की मुख्य शाखा से कैश अपनी ब्रांच में ग्राहकों को देने के लिए ले जा रहे थे। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। जिस कारण कोई कागज उनके पास नहीं है। बैंक से ऑनलाइन प्रक्रिया से ही उन्हें कैश मिला है। इसकी जांच बैंक में जाकर की जा सकती है।   

आयकर विभाग के अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद ही बैंक अधिकारियों को कैश रिलीज किया जा सकेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें