फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएलएल के कर्मियों से दो लाख लूटे

Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के खेड़ा अफगान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैसा इकट्ठा करके लौट रहे हिंदुस्तान लीवर कंपनी के दो कर्मचारियों से तमंचों के बल पर करीब दो लाख रुपये लूट लिए तथा फरार हो गए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े घटी लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात रफीक अहमद ने मौके पर पहुंच जानकारी हासिल की। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी। 

घटनाक्रम के मुताबिक हिंदुस्तान लीवर कंपनी के कर्मचारी सत्येंद्र व मुकेश बुधवार को गंगोह से पैसा इकट्ठा करके सहारनपुर लौट रहे थे। करीब पांच बजे जैसे ही ये लोग खेड़ा अफगान से थोड़ा आगे निकले तो पीछे से  आए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर इन्हें रोक लिया तथा रुपयों से भरा बैग लेकर सहारनपुर की ओर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


 बैग में कलेक्शन के करीब दो लाख रुपये  बताये गए है। दिन दहाड़े घटी लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रशिक्षु सीओ वंदना शर्मा, कोतवाल दीपक चतुर्वेदी, अंबेहटा चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग भी की परंतु बदमाश हाथ नहीं आ सके। बाद में पुलिस अधीक्षक देहात रफीक अहमद भी मौके पर पहुंचें और उन्होने पूरे मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें