फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक का सिर फोड़ा

Tue, 22 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के नुमाइश कैंप स्थित जूनियर हाईस्कूल सोमवार को जंग का अखाड़ा बन गया। इस स्कूल के प्रधानाध्यापक ने एक शिक्षक नेता और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक नेता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नुमाइश कैंप स्थित जूनियर हाईस्कूल में लक्ष्मीनगर निवासी देशदीपक डाबरे प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक सोमवार को वह और अन्य शिक्षक कक्षा आठ की कापियां जांच कर रहे थे।

इसी दौरान लेबर कॉलोनी निवासी एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक 20-25 लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचा। आरोप है कि अशोक मलिक प्रधानाध्यापक पर कुछ समय से एक बच्चे की टीसी पर जबरन साइन कराने को दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


टीसी से जुड़ी पुरानी फाइलों को जबरन निकलवाने की कोशिश की गई। इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इसके बाद अशोक मलिक ने कमरे में रखे सरिए को उठाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। कुछ कर्मचारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों के आने पर आरोपी वहां से चले गए।

डाबरे के मुताबिक बाद में वह और अन्य शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां बीएसए नहीं थे। इसी बीच, मलिक और उनके साथी बीएसए कार्यालय भी आ गए। सूचना पर पुलिस ने शिक्षक नेता अशोक मलिक को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शिक्षक नेता ने प्रधानाध्यापक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
हिरासत के दौरान ही शिक्षक नेता अशोक मालिक ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया। मलिक का कहना है कि डाबरे ने कई तरह की गंभीर अनियमितताएं कर रखी हैं।

सी फाइल निकलवाने, साइन करने और नौकरी लगवाने तक के नाम पर लाखों रुपये लेकर उनका गबन किया गया है। उन्होंने उनके साथ गई एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। मलिक ने कहा कि वह गलत नहीं है। यह बात जल्द ही साफ हो जाएगी।

अधिकारी कहिन
सोमवार को वह गंगोह में थे। घटना के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जो बताया गया है वह चिंताजनक है। विभागीय स्तर पर घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुद्ध प्रिय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें