फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप

Mon, 10 Jul 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में बैंक जा रही एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पुलिस में जाने या घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है।

शनिवार को वह किसी काम से बैंक जा रही थी। इसी दौरान गांव की एक गली से जब वह गुजरी तो वहां पहले से ही खड़े गांव के युवक अनिल पुत्र प्रकाश ने उसे अपने मकान में खींच लिया। अंदर तीन युवक और मौजूद थे।
विज्ञापन


चारों ने उसे बंधक बनाते हुए गैंगरेप किया। युवकों ने घंटों युवती के साथ दरिंदगी की। युवती को छोड़ते हुए धमकी दी कि यदि उसने कहीं भी इस घटना को लेकर मुंह खोला तो उसे जान से मार देंगे।

युवती बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घर में कोहराम मच गया। युवती ने आपबीती सुनाई तो परिवार जन के  पैरों तले की जमीन की खिसक गई। युवती परिवारजनों के साथ थाना पहुंची और पुलिस को चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

 थानाध्यक्ष बड़गांव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिल पुत्र प्रकाश जड़ौदा पांड़ा, राजीव पुत्र सत्यप्रकाश, अनुज पुत्र राजकुमार निवासी गांव फलौदा थाना पुरकाजी व अनिल के नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें