फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात का रोशनदान तोड़कर चार बंदी फरार

Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हवालात ब्रेक होने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जेल से पेशी पर लाए गए चार बंदी हवालात का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए। बुधवार शाम को जेल भेजते समय अंतिम गाड़ी में बंदी कम पाए जाने पर बंदियों के फरार होने का पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है और जिले की सीमा पर चेकिंग शुरू करा दी गई है। देर शाम एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। फरार बंदियों और चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच एसपी सिटी संजय सिंह को सौंपी गई है। 

बुधवार को पेशी के लिए जेल से 127 बंदियों को तीन गाड़ियों में लाया गया। जिन्हें कचहरी परिसर में स्थित सदर हवालात के चार कक्षों में रखा गया। दिन में कचहरी में पेशी करने के बाद बंदियों को फिर से जेल भेजा जाने लगा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहली गाड़ी में 55 बंदियों को जेल के लिए रवाना किया गया, दूसरी गाड़ी में 47 बंदियों को भेजा गया। तीसरी गाड़ी में 25 बंदियों को भेजा जाना था, लेकिन गिनती की गई तो 21 ही बंदी मिले।

हवालात के चारों कक्षों में तलाश किया गया लेकिन कोई नहीं मिला, तो आरक्षियों के होश उड़ गए। जब ध्यान से देखा गया तो एक हवालात का रोशनदान टूटा हुआ पाया गया। जिसमें से चार बंदी बाहर निकलकर फरार हो गए। जबकि दो अन्य हवालात के रोशनदान भी क्षतिग्रस्त पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सुनीति मौके पर पहुंचे और फरार बंदियों के बारे में जानकारी की। जेल में भेजे गए बंदियों की जांच शुरू करा दी गई और जो 21 बंदी भेजने से रह गए थे उनकी भी गाड़ी से उतारकर जांच की गई।

एसएसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि बंदियों के फरार होने में जिस भी अधिकारी की लापरवाही जांच में सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


ये विनोद कुमार, सुखविंदर, संजीव और रामकुमार हैं। फरार बंदियों और चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें