फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी में चार जख्मी

Sun, 27 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में दोपहर के शो में लड़की साथ लेकर पहुंचे युवक की सीट को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू चल गए। इसमें चार युवक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों ओर से हमला करने वाले कई युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मल्टीप्लेक्स में दोपहर के शो के समय कुछ युवकों में यह चाकूबाजी हुई। पुलिस के मुताबिक कुछ युवक जब बुकिंग विंडो पर टिकट ले रहे थे तो वहां लड़की के साथ पहुंचे दूसरे युवकों ने टशन वाले अंदाज में कहा कि उनके होते हुए वे पहले टिकट कैसे ले लेंगे।

बताया जा रहा है कि बुकिंग विंडो के बाद मॉल के अंदर भी लड़की के साथ सीट पर बैठने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बाहरी लड़कों को बुला दिया गया और मॉल से बाहर आकर दोनों में काफी देर तक चाकूबाजी हुई। सूचना पर हसनपुर चौकी पुलिस पहुंची तो एक दूसरे पर हमला करने वाले कई युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना में चाकू लगने से चार युवक जख्मी हुए। उन्हें जिला अस्पताल और निजी चिकित्सक को दिखाया गया। घायलों में दोनों पक्षों की ओर से ताहरपुर निवासी साहिल, वसीम, जनकपुरी निवासी आजम और शाहवेज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें