फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या

Wed, 16 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला तीतरो
विज्ञापन
मृतका राखी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बेरखेड़ी हिंदू में मंगलवार की सुबह महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप उसके पति सहित ससुरालियों पर ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति, सास और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जंगल से मृतका के कपड़े बरामद कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। 

 गांव बेरखेडी हिंदू निवासी रोशन के पुत्र पोपिन की एक माह पहले गांव तलवा मजरा की राखी से विवाह हुआ था। मृतका के पिता गरीब दास और भाई जितेंद्र कुमार का आरोप है कि राखी से ससुराल के लोग मारपीट करते थे। भाई जितेंद्र ने बताया कि मोबाइल पर पोपिन ने कुछ दिन पहले बाइक मांगी थी। 
विज्ञापन


हालांकि इसे देने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद से वह लगातार ताने देता था। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह महिला का पति पोपिन, ससुर रोशन, भाई अजीत, सास कमलेश ने राखी को पहले एक कमरे में बंद कर गला घोंट कर हत्या की।

इसके बाद दूसरे कमरे में शव ले जाकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहां पर जले कपडे़े उतार कर पास के जंगल में फेंक दिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जंगल में तलाश किया, तो वहां जले कपड़े मिल गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पोपिन, अजित, कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गुरचरण सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें