फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरा दे रहे लोगों पर फायरिंग, एक घायल

Mon, 05 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबहेटा के  टिडौली गांव में पहरा दे रहे ग्रामीणों पर बदमाशों ने  फायरिंग कर दी, जिससे एक ग्रामीण घायल हो गया। बदमाशों की तलाश में पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों खेतों में कांबिंग की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आ सका। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों का आतंक बढ़ गया है। पुलिस की लापरवाही के कारण गांवों में ग्रामीण रात में पहरा देने के लिए मजबूर हैं। इसी श्रंखला में शनिवार की रात टिडौली गांव में भी ग्रामीण पहरा दे रहे थे। 

 ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास नवाजपुर टिडौली मार्ग पर कुछ बदमाशों को देखा और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक गोली ग्रामीण असगर पुत्र कुतबु के हाथ में लग गई। गोली लगते ही असगर बेसुध होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे और लाइसेंसी हथियार लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

सूचना पर कोतवाल जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी अरुण पंवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की तलाश में देर रात तक खेतों में कांबिंग की परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घायल असगर को पुलिस ने नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें