फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने बाप-बेटी को पीटा

Mon, 05 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पीएचसी में उपचार कराते घायल पिता-पुत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भौतापुर में शराब के नशे में एक युवक ने किसी घर की बिजली की केबिल उतार दी। गृहस्वामी ने विरोध किया तो शराबी ने लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई उसकी बेटी को भी पीटकर घायल कर दिया। शनिवार रात गांव का पप्पू शराब के नशे में आया। उसने निर्भय सिंह की बिजली केबिल हटा दी। निर्भय के कारण पूछने पर गालियां देने लगा। विरोध करने पर पप्पू ने निर्भय को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर निर्भय की बेटी कंचन आई। इस पर शराबी ने कंचन के सिर पर भी लाठी से प्रहार कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो शराबी भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने घायल पिता पुत्री को पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने पप्पू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें