फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में छेड़छाड़ पर मारपीट

Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लगे मेले में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। अलग अलग समुदाय का मामला होने से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। उधर, पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।

दूधली गांव निवासी रिंकू प्रजापति रुड़की में कोचिंग कर रहा है। शुक्रवार को वह महाशिवरात्रि पर मानकी स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इससे वहां अफरा तफरी मच गई। रिंकू का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक उसका बैग छीनकर ले गए। जिसमें 19 हजार रुपये की नगदी थी। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते सूचना मिलते ही कोतवाल चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।

पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया। युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही बजरंग दल नेता विकास त्यागी, बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख कुलदीप सैनी, डा. राजकुमार रावत, भाजपा नेता श्याम सिंह गुर्जर, पंकज त्यागी, प्रविंद्र चौधरी और प्रमोद त्यागी आदि वहां पहुंच गए।

जिन्होंने मारपीट करने वाले युवकों पर युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में लिए युवकों को रिहा किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिन्हें पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।

 कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी कहासुनी के चलते मारपीट का था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें