फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला गुघाल में हंगामा, कुर्सियां पलटीं

Sat, 10 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बृहस्पतिवार की रात हुआ रंगारंग कार्यक्रम दर्शकों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी, लेकिन हंगामा शांत न होने पर कार्यक्रम को बीच में ही रोक देना पड़ा। इससे दूर-दराज से आए दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नवाजिश खान और परवेज खान के संयोजन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन सपा नेता चंद्रशेखर यादव, फैजानुर्रहमान, जावेद साबरी और अबूबकर शिब्ली ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इसके बाद जैसे ही रसिया, मुम्बई और चंडीगढ़ से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की तो हजारों की संख्या में जमा दर्शक कुर्सियों पर खड़े हो गए।

इससे पीछे बैठे दर्शकों को परेशानी हुई, जिसके बाद अव्यवस्था फैल गई। दर्शकों ने कुर्सियों को उलट-पुलट करने के साथ ही बल्लियों को उखाड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभालने के लिए लाठियां भांजी मगर भीड़ काबू में नहीं आई। फिर कार्यक्रम को शुरू होने के कुछ देर बाद ही रोक देना पड़ा।
विज्ञापन


इसकी वजह से दूर-दराज से आए दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस मौके पर पाल्ली कालड़ा, पुष्पेंद्र चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, शैलेस सक्सेना, जावेद अख्तर, रजनीश, गौरव, सुशील कपिल, शानवाज चांद, संदीप राणा, प्रवीण तनेजा, शाहनवाज, आकिल आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें