फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय हिंसा भड़काने की कोशिश नाकाम

Sat, 13 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद मे तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने दलित बाहुल्य खजूरी गांव में राजपूत और दलित समाज के बिटौड़ों में आग लगाकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दलित और राजपूत समाज के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा आमने सामने आ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण किया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

असामाजिक तत्वों ने दलित समाज के धीर सिंह और राजपूत समाज के राज सिंह के बिटौड़ों में आग लगा दी। आग लगी देखकर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम रामविलास यादव, सीओ नरेंद्र सिंह राणा और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा अर्द्धसैनिक बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों को बामुश्किल समझा कर शांत किया।

बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने के लिए असामाजिक तत्वों ने बिटौडों में आग लगाई।

जिसकी जांच कराई जा रही है।  उधर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में शांति समिति की बैठक कर लोगों से मिलजुलकर रहने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश कुमार, नीटू, सुरेश, यशपाल सिंह, पंकज कुमार, जसबीर सिंह, रामेश्वर समेत दोनों समाज के लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें