नानौता के दरियापुर में ग्रामीणों को समझाते एसओ यशपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
नानौता (सहारनपुर)। जातीय संघर्ष केे दौरान दरियापुर गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी पर विवाद की आशंका के मद्देनजर एसडीएम आैर सीओ की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि घुडचढ़ी के दौरान अपने ही मंदिर में पूजा आैर दूसरी बिरादरी की आबादी में बैंड या जश्न नहीं मनाय जाएगा।
जिले में हो रहे जातीय संघर्ष को देखते हुए क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में दलित युवक हरिकांत पुत्र मदन की शादी समारोह के दौरान बृहस्पतिवार को निकाली जाने वाली घुड़चढ़ी को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग दूल्हे के भाई किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की थी। इसके चलते शाम के समय गांव में एसडीएम रामपुर मनिहारान मनोज कुमार सिंह, सीओ बीपी सोलंकी, थानाध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा दलित तथा राजपूत समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक की गई।
दलित पक्ष ने सहमति जताई कि शादी समारोह में घुड़चढ़ी के कार्यक्रम के दौरान दलित पक्ष के लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस अपनी ही बिरादारी के घरों वाले रास्ते से आएंगे तथा राजपूत आबादी में नहीं जाएंगे। घुड़चढ़ी के बाद अपने घर पर जश्न मनाया जाएगा। राजपूत बिरादरी के व्यक्ति भी अपने यहां शादी होने पर अपने मंदिर में पूजा कर घर पर ही जश्न मनाएंगे।