फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, धमकाया

Sat, 06 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में आए एक युवक ने दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया।आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़ित युवती ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पीड़िता को थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित शादी समारोह में थाना चिलकाना क्षेत्र के बुड्ढ़ाखेड़ी निवासी एक युवक शामिल होने के लिए आया था।

रात के समय गांव की एक युवती शौच के लिए जा रही थी। आरोप है, कि उक्त युवक ने युवती को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बमुश्किल आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद  परिजन रात में पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक धर्मेंद्र पुत्र इलमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पीड़िता को पुलिस ने  मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया  कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें