फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशराज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी डैनी। - फोटो : Danny accused.
विज्ञापन
सहारनपुर के  नागल की नई बस्ती निवासी देशराज चरवाहे की हत्या में नामजद डैनी उर्फ कौशिक ठाकुर को पुलिस ने धर दबोचा है। बता दें कि एक फरवरी को गांव बोहडूपुर में कस्बा निवासी देशराज की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र राहुल ने बोहडूपुर निवासी डैनी पुत्र जसबीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या के बाद से  नामजद आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी,

जबकि मृतक के परिजन व ग्रामीण लगातार पुलिस पर आरोपी से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मद्द की गुहार कर रहे थे। थाना प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने बताया कि रविवार शाम उन्हें सूचना मिली कि डैनी लाखनौर तिराहे पर किसी वाहन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा डैनी के खेत से बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें