फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर वृद्ध का शव फेंका

Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव माहलोवाली में बुधवार की सुबह एक पानी के श्रोत में लाश पड़ी मिली। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह करीब 15 दिन पुरानी है। मरने वाले की उम्र करीब 65 साल की आंकी गई है।
विज्ञापन


माहलो वाली के पास से गुजर रहे शिवालिक जंगल के पानी के एक श्रोत में बुधवार की सुबह एक लाश पड़ी मिली। अपने खेत में पानी देने जा रहे पूर्ण सिंह की इस पर नजर पड़ी। उसने गांव में लाश पड़ी होने की खबर की। इसके बाद पुलिस को खबर की गई।

एसओ पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे। पानी से लाश निकाल कर जांच की गई। मौके पर मौजूद लोगों से शव को पहचाने का प्रयास कराया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि लाश कम से कम 15 दिन पुरानी है। मृतक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं मिले हैं। मृतक की उम्र करीब 65 साल रही होगी। उसने सफेद कुरता पहन रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें