फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ गया बदमाश, माल बरामद

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
The bike caught crooks and loot. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर में तीन सप्ताह पूर्व भाई के साथ फैक्ट्री से लौट रहे युवक को गोली मारकर ढाई हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों में से एक को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के पास से लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गैंगलीडर शैंकी पुत्र ऋषिराम निवासी धीर माजरा थाना भागवानपुर अपनी लाल रंग की पल्सर पर छुटमलपुर के रुड़की रोड पर श्मशानघाट से कुछ आगे एक होटल पर खड़ा अपने दो साथियों की बांट जोह रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पल्सर सहित दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पीड़ित की निशानदेही पर पुलिस ने युवकों से रुपयों के साथ लूटे गए पहचान पत्र भी बरामद कर लिए। पुलिस ने बाइक को सीज करते हुए शैंकी को जेल भेज दिया। जबकि, उसके फरार दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढ्ढाखेड़ा कदीम निवासी दो सगे भाई सोहनवीर और सतीश भगवानपुर क्षेत्र मेें यूनिटैक फैक्ट्री से नौकरी करके 11 मई की रात आठ बजे अपने गांव लौट रहे थे। माजरी से जीवाला जाने वाले मार्ग पर पीछे से आए लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इनसे ढाई हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए थे।

विरोध करने पर एक बदमाश ने सतीश को गोली मार दी थी। सोहनवीर की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सर्विलांस और बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो केस खुल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें