फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भागे गोतस्कर

Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को गाड़ी में लादकर ले जा रहे तस्करों का पुलिस ने पीछा किया। इस पर तस्करों ने पहले तो पुलिस पर पथराव किया और फिर फायरिंग की। खुद घिरा देखकर तस्कर पशुओं को गाड़ी समेत छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने 2 गाय समेत 6 गोवंश को बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा से होते हुए नागल रोड की ओर गोवंश से लदी एक गाड़ी पुलिस को नजर आई। गाड़ी में गोवंश जाते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। मगर, चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय और तेज दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद फिर पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हिंडन नदी के पास पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर ली तो तस्कर गोवंश को गाड़ी समेत छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो जंगल में छुपे तस्करों ने फिर से फायर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने खेतों में कांबिंग की, लेकिन तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे, पुलिस ने गाड़ी में दो गायें और चार बैल बरामद किए है। इस मामले में कोतवाली देहात में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें