फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में तलाक...तलाक..तलाक

Sun, 08 Jan 2017 01:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच बरेली में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। थाना भुता इलाके के बीमा कंपनी में काम करने वाले युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को तलाक..तलाक..तलाक कहकर पत्नी से जिंदगी भर के लिए नाता तोड़ लिया। लड़के का आरोप है कि तमंचे के बल पर उसका निकाह कराया गया था। निकाह के बाद भी लड़की में कोई सुधार नहीं हुआ। वह अब पत्नी से किसी भी हाल में रिश्ता नहीं रखने को तैयार है। उधर, लड़की का कहना है कि उससे अलग होने के लिए पति झूठा आरोप लगा रहे हैं। उसने तलाक के बारे में सुना ही नहीं है। 
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलर खलील कादरी ने दोनों पक्षों को सुना। लड़की ने बताया कि पति से उसके प्रेम संबंध थे। एक ही गांव के रहने वाले हैं, इसलिए अक्सर परिवार वालों की निगाहों के बचकर मिलना-जुलना लगा रहा था। छह महीने पहले वह निकाह करने को बमुश्किल राजी हुआ। शादी के बाद दहेज की मांग करता रहा। उससे पीछा छुड़ाने की बात कहकर विदेश जाने की धमकी देने लगा। उसके बड़े भाई और पिता ने भी समझाया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। पति का कहना है कि उसने तलाक दे दी है। जबकि उसने तलाक के बारे में नहीं सुना। उधर, लड़के ने काउंसलर को बताया कि उसने लड़की को तलाक देकर उससे नाता तोड़ लिया है। लड़की शादी से पहले भी उसके संपर्क में थी। उस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उसने ब्लैकमेलिंग करके 60 हजार रुपये लिए थे। इसके अलावा वह अपने रिश्तेदार से भी इसी तरह ब्लैकमेल करके 40 हजार रुपये ले चुकी है। लड़की ने धोखे से मिलने बुलाया था। प्लानिंग के तहत उसका बहनोई आ गया। तमंचे के बल पर उसने उसका निकाह करा दिया था। लड़की के अभी भी बहनोई के अवैध संबंध हैं। वह किसी भी हाल में उससे रिश्ता रखने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने दोनों को फिर शनिवार को बुलाया है। इस बार लड़की के बहनोई और लड़के के परिवार वालों को भी बुलाया गया है।

एसएसपी अचानक परामर्श केंद्र पहुंच गए
बरेली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार चुनाव कार्यालय से अचानक पुलिस परामर्श केंद्र पहुंचकर काउंसलर खलील कादरी के चैंबर में घुस गए। यहां होली चौराहा, बारादरी की रहने वाली शशी रानी और उनके पति राजवीर का पक्ष सुना जा रहा था। एसएसपी ने दोनों से उसकी समस्या सुनकर साथ रहने को कहा। राजवीर से पूछने लगे कभी पत्नी को बाहर घुमाने लेकर गए हो। उसने कहा कि नहीं साहब। इस पर कैसे पति हो, पत्नी को घुमाकर लाओ। साथ रहो, झगड़े करने की क्या जरूरत है। इसके बाद अगले चैंबर में पहुंच गए। वहां भी उन्होंने पति-पत्नी से बात करके समझौता करने को कहा।         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें