फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी नहर में डूबा

Wed, 04 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बड़ी नहर पर घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ी नहर में नहाने गए मेडिकल कॉलेज के चार संविदा कर्मियों में से दो युवक तेज बहाव के कारण गहरे पानी में बह गए। दोस्तों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरा पानी के बहाव के साथ आगे बह गया। सूचना पर पुलिस और गोताखोर पहुंच गए। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित मौलाना महमूद उल हसन राजकीय मेडिकल कालेज में संविदा पर नर्सिंग स्टाफ का काम करने वाले प्रवीण (24), मोहित, सचिन और विनीत मंगलवार की शाम को नहाने के लिए बड़ी नहर पर पहुंचे। नहाते वक्त प्रवीण और विनीत तेज बहाव में बह गए। पास में पानी में तैर रहे सचिन ने तुरंत प्रयास कर विनीत का हाथ पकड़ कर उसे खींच लिया।

मगर, प्रवीण पानी में डूब गया और बहाव के साथ आगे बह गया। सूचना पर कुतुबशेर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। कुतुबशेर प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि चारों युवक नहाने के लिए आए थे और इसमें एक का अब तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। पानी में डूबा युवक प्रवीण मूल रुप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है और उसका परिवार मेरठ के वेद विलासपुरी में रहता है। बाकी तीनों युवक भी मेरठ के रहने वाले हैं। 

चेतावनी पर किसी का ध्यान नहीं ः सहारनपुर। बड़ी नहर पर प्रशासन की ओर से बकायदा चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। जिस पर गहरे और तेज बहाव पानी का जिक्र है। बावजूद इसके कुछ वर्षों में इसी जगह पर दस से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। लोगों का ध्यान चेतावनी पर नहीं है और पुलिस प्रशासन भी चेेतावनी बोर्ड लगाकर हादसों से निपटने की जिम्मेदारी पूरी समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें