फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम कारोबारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 2.50 लाख लूटे

Tue, 02 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में पैसेंजर ट्रेन से अंबाला से सहारनपुर आ रहे आम कारोबारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ढाई लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश सिम से निकालकर बदमाश मोबाइल ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी नशे की हालत में शाम के समय सहारनपुर स्टेशन पर उतरे और अपने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के फतेहपुर कलां गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता आम का व्यापार करते है। पवन कुमार ने बताया कि वह अंबाला गए थे और वहां आढ़ती से तीन लाख 30 हजार का पेमेंट लेकर सोमवार की दोपहर में सहारनपुर आने के लिए पैसेंजर ट्रेन में चढ़े थे। 

 रास्ते में उन्हें किसी ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्हें नहीं पता। शाम के साढ़े छह बजे सहारनपुर स्टेशन पर वे नशे की हालत में ही ट्रेन से उतरे। उनके बैग से ढाई लाख रुपये गायब थे और उनका मोबाइल भी नहीं मिला।
विज्ञापन


उसके सिम निकालकर बैग में डाले गए थे। बैग में अलग से रखे गए 80 हजार रुपये बदमाशों के हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुल खुमरान पर अपने ऑफिस पहुंचे और वहां से परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जीआरपी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें