फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली

Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
shoot
विज्ञापन
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कारगिल गेट पर रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर अपने पति के साथ जा रही महिला को गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग 10 बजे मोहल्ला खाताखेड़ी के जैन कालोनी निवासी शमा परवीन अपने पति शमीम के साथ बाइक द्वारा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। उसके साथ उसकी भाभी भी थी।  

जब वह ईदगाह रोड पर कारगिल गेट के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और शमा परवीन को गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी तेज गति से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में शमीम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें