फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुष की मूर्ति की खंडित, हंगामा

Wed, 04 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
नागल के नासिरपुर में महापुरुष की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद मौके पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटकौली विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोमवार की रात नासिरपुर डिगोली में खुराफातियों ने गांव के बाहर बने मंदिर में घुसकर महापुरुष की मूर्ति तोड़कर गिरा दी। मंगलवार तड़के दलित समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो खबर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


दिन निकलते ही आसपास के गांवों के दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और वे मौके पर इकट्ठा होने लगे। तनावपूर्ण स्थिति को देख एसडीएम, सीओ देवबंद कई थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

दलित समाज के लोगों की मांग थी कि प्रशासन मूर्ति तोड़ने वालों को तत्काल गिरफ्तार करे। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ति बदलवाने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। बसपा और कांग्रेस के नेता भी गांव में पहुंचे। वहीं शाम को दूसरी मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित कर दी गई। 
विज्ञापन


नासिरपुर डिगोली गांव के बाहर ही एक महापुरुष का मंदिर है। घटकौली की घटना के बाद किसी असामाजिक तत्व ने सोमवार रात मंदिर की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह करीब छह बजे दलित समाज के लोगों को इसकी खबर मिली तो गांव के दलित समाज के लोग वहां पहुंच गए और सूचना दूसरे गांवों में दी। कुछ हीर देर में घटनास्थल पर काफी संख्या में दलित समाज के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली।

अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम और सीओ देवबंद भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। हंगामे के बीच एसपी देहात ने पूरे मामले को संभाला और बातचीत कर लोगों को शांत किया। उन्होंने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ति बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ। उधर शाम को दूसरी मूर्ति लाकर स्थापित कर दी गई। 

पांच घंटे तक चलता रहा हंगामा ः गांव में सुबह छह बजे से ही हंगामा शुरू हो गया था। जैसे-जैसे खबर फैली तो दूरदराज के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पांच घंटे तक लगातार हंगामा होता रहा। इस बीच बसपा विधायक रविंद्र मोल्हू, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, नरेश गौतम ने लोगों को हर मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही शांति बनाए रखने की अपील भी की। 

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसडीएम देवबंद भानू प्रताप यादव, सीओ देवबंद योगेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष रामपाल सिंह ने लोगों को शांत किया।

उन्होंने जल्द से जल्द मुलजिम पकड़ने का आश्वासन देकर कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम को मूर्ति लेने के लिए हरिद्वार भेजा गया। इस दौरान मिर्जापुर, बड़गांव, देहात कोतवाली, रामपुर मनिहारान, नानौता थानों के प्रभारी मय फोर्स के डटे रहे। एसपी देहात जगदीश शर्मा वहां रहे।

 कुछ खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, मगर पुलिस ने पूरे मामले को समय पर संभाल लिया। आरोपियों की तलाश जारी है। किसी भी सूरत में माहौल खराब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

- आरपी सिंह यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें