फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकवाली में संघर्ष, 11 घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में बुग्गी में घायल पड़े ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में नाली के विवाद को लेकर शनिवार को चकवाली गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से पांच महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली में नाली विवाद को लेकर एक ही परिवार के जगमाल व रोहताश के बीच शनिवार की शाम संघर्ष हो गया। इसमें छतों से दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। लाठी, डंडों व सरियों का भी खुलकर प्रयोग किया गया। हमले में जगपाल पक्ष की तरफ से आरती, प्रियंका, जगमाल, बाला व मोनू घायल हो गए। इसमें आठ वर्षीय आरती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में छत से आई एक ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग घायलों को ट्रैक्टर बोगी में डालकर कर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। चिकित्सकों ने एक बालिका आरती सहित चार लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। उधर, रोहताश पक्ष भी जिला चिकित्सालय में पहुंच गया है। वह वहां अपने घायलों को इलाज करा रहा है। इस पक्ष की तरफ से भी दो महिलाएं व चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसओ ने बताया कि तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें