फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाऊ सहंसपुर प्रकरण में सात गिरफ्तार, हथियार बरामद

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
विज्ञापन
नकुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव चाऊ सहंसपुर में पुरानी रंजिश में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की ओर से तेरह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सात आरोपियों को एक बंदूक, दो तमंचे, कारतूस और लाठियां आदि बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के नाजिम पुत्र अमीर हसन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व हमलावर पक्ष का एक कुत्ता उनकी गाड़ी के नीचे आकर मर गया था। तभी से आरोपी पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखता था। सोमवार को रजिंश के चलते आरोपियों ने पूरी पलान के तहत उन पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें उनके परिवार के आठ लोग घायल हो गए थे, जिनमें से महिला अंजुम और राशिद की मौत हो गई थी। जबकि अरशद पुत्र फय्याज को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

अरशद की आंख के ऊपर माथे में गोली लगी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसने तेरह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ वीसी गौतम और कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव थाबनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म से रिजवान, इरशाद, एहसान, दिलशाद, रिहान, सादा व शाहरुख निवासी गांव चाऊ सहंसपुर को एक देशी बंदूक बारह बोर, दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस मय पेटी, एक फरसा समेत बवाल में प्रयुक्त लाठियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फरार छह आरोपियों की धरपकड़ को अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि पूरे मामले की संजीदगी से जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें