फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी मालिक पकड़ा

Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
सीएचसी में ठगी के मुख्य आरोपी का मेडिकल परीक्ष्ाण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिलाओं को रोजगार के लिए लोन दिलाने तथा सिलाई मशीन सिखाने के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने के चार आरोपियों में से एक को भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की धुनाई भी की। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


29 दिसंबर को कोतवाली में फर्जी कंपनी बनाकर क्षेत्र की महिलाओं से ठगी करने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चार युवकों और एक युवती को नामजद किया गया था। मुकदमे के वादी मांगेराम पुत्र हरजान सिंह टोडरपुर, आशुतोष पुत्र सोमपाल तिवड़ा माजरा, सचिन पुत्र सुरेशपाल नगला खुर्द, विनिश पुत्र ओमप्रकाश रोगला हथौली, पारुल व गुलशन पुत्री ओमप्रकाश निवासी साढौली कदीम, नुरसुबा पुत्री इरशाद खां संसारपुर, अंजू पत्नी मांगेराम मनमजरा तथा मोनू निवासी सुंदरपुर का आरोप था कि आदेश धीमान पुत्र नाथीराम तिवड़ा माजरा, मनोज पुत्र लेखराज सुंदरपुर, मोहम्मद बिलाल पुत्र इरशाद संसारपुर और गांव हथौली की एक युवती ने एक फर्जी कंपनी बनाकर उन्हें यह कहते हुए नियुक्ति दी कि वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और अन्य रोजगार के लिए समूह का गठन करें। 

साथ यह भी बताया कि रोजगार देने के नाम पर ऋण वसूली भी करें। कंपनी की ओर से उन्हें 6500 रुपये प्रतिमाह वेतन का भी प्रलोभन दिया गया था। इस पर उन लोगों ने महिलाओं के समूह बनाकर आरोपियों को चार लाख 90 हजार 600 रुपये एकत्र कर दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने किसी भी सेंटर पर कोई सिलाई मशीन नहीं भेजी और कस्बे में शाकंभरी मार्ग पर स्थित कंपनी कार्यालय पर ताला डालकर रकम लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


दो माह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मुकदमे में नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। सोमवार को मुख्य आरोपी आदेश धीमान को मुकदमे के वादी कुछ लोगों ने देहरादून से दबोच लिया और गांव साढौली कदीम लेकर पहुंचे। यहां आरोपी के साथ मारपीट भी की गई। जहां मंगलवार को भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फर्जीवाडे़ के मुख्य आरोपी के पकडे़ जाने पर ठगी का शिकार हुई महिलाओं की भीड़ भी कोतवाली पहुंच गई। पुलिस आरोपी का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें