फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख के पति से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

Fri, 26 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव के नानौता ब्लाक प्रमुख पति से पत्र भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उक्त पत्र शेरपुर गांव के एक किसान के ट्यूबवेल पर चिपका हुआ मिला।
विज्ञापन


जिसमें ऋषिपाल को शिमलाना चौराहे पर मांगी गई रकम लेकर आने को कहा गया है। मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

नानौता ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा के पति ऋषिपाल राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को शेरपुर गांव निवासी विपिन से जानकारी मिली कि उसकी ट्यूबवेल पर धमकी भरा पत्र चिपका हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी होने पर वह वहां पहुंचा और पत्र को पढ़ा तो उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। उसमें उससे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं पत्र भेजने वालों ने मांगी गई रकम लेकर उसे शिमलाना चौराहे पर स्थित सत्संग भवन के समीप बुलाया है।

हालांकि उसमें कोई दिन और समय लिखा हुआ नहीं है। ऋषिपाल के मुताबिक पत्र में तेजपाल गड़रिया, ब्रजमोहन, मोनू, धीरज कातला और पप्पू जी का नाम होने के साथ ही दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं।

साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि उनका 16 लोगों का गैंग है और ईंट भट्ठे पर उन्होंने ही गाड़ी लूटी थी। उसमें लिखा है कि जड़ौदा पांडा में जो लड़कियां पढ़ने जाती हैं उन्हें जान से मार दिया जाएगा। ऋषिपाल ने तुरंत ही उक्त चिपके हुए पत्र की फोटो कर तहरीर के साथ पुलिस को देते हुए मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें