फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बालक की हत्या, बलि की आशंका, हाथ-पैर कान काटकर ली जान

Fri, 26 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।  गांव हिसावदा से लापता चल रहे फैजान (4) का शव गांव में तालाब किनारे पड़ा मिला। उसकी हाथ-पैर और कान काटकर  बेरहमी से हत्या की गई थी। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने बालक की बलि दिए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। अफसरों से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। सैकड़ों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ को लाइन हाजिर करने और डीएम के मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस तंत्र-मंत्र करने वाली एक महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
  फैजान गांव हिसावदा निवासी मेहरदीन का पुत्र था और 21 मई को घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। सिंघावली अहीर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे फैजान का शव मकान के सामने तालाब किनारे पड़ा मिला। शव को एक जानवर नोच रहा था। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद से ही महिला पर संदेह जताया जा रहा था और लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू दिया।   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिंघावली अहीर थाने के इंचार्ज राजपाल सिंह से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। एएसपी अजय कुमार, एसडीएम आदित्य प्रजापति और सीओ श्वेताभ पांडेय को भी विरोध झेलना पड़ा।  करीब साढ़े चार घंटे बाद अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। उधर, गांव के सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने यहां धरना शुरू कर दिया। डीएम भवानी सिंह ने बताया कि थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करने और मुआवजे के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें