फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह के तीन बदमाश दबोचे

Mon, 11 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दबोचे गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर की गंगोह पुलिस ने अंतरराज्यीय छयमार बावरिया गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश जनपद के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित अनेक प्रदेशों में निर्मम हत्याओं सहित लूट और डकैती की वारदातें किया करते थे।
विज्ञापन


वह यहां किसी बड़ी लूट की फिराक में थे मगर वारदात से पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों से तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। इनके अलावा एक लुटेरे को तमंचे और लूटी गई नगदी सहित पकड़ने में भी पुलिस कामयाब रही।

कोतवाल यशपाल सिंह धामा ने बताया कि वह शनिवार रात एसआई तेजवीर सिंह के साथ नानौता मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अनाज मंडी के पास के कुछ लोग लूट की योजना बना रहे है।
विज्ञापन


जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्हें देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे।  पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। बदमाशों की तलाशी में तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। 

कोतवाल के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम सलमान, वाजिद निवासी गांव आलमपुर और मेहजबीन निवासी गांव हलवाना बताए हैं। 
बताया कि वे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में डकैती हत्या और लूट की वारदातें करने वाले छयमार गिरोह के सदस्य हैं।

पुलिस पकडे़ गए बदमाशों का रिकार्ड निकलवा रही है। इसके अलावा लुटेरे गैंग के एक सदस्य गांव बोडपुर निवासी जुनेद को भी लूटी गई करीब 1100 की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चारों बदमाशों का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें