फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शोहदों से बचकर भागी दो किशोरी और ...

Sun, 21 Jan 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद कस्बे में शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रही दो किशोरियों का पीछा कर छेड़खानी की। सुनसान रास्ते पर शोहदों की हरकतों से तंग आई किशोरियों ने खुद को बचाने के लिए कस्बे की ओर भागने का प्रयास किया तो वे पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इनमें एक की हालत गंभीर है, जबकि दूसरी को मामूली चोटें आई हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा के दावों पर यह घटना सवाल खड़े कर रही है। घटना शनिवार शाम करीब 4.30 बजे भायला रेलवे फाटक के पास हुई।

हालांकि  इस फाटक पर काफी आवाजाही रहती है, लेकिन उस वक्त सड़क पर आवाजाही कम थी। गांव अंबहेटा निवासी एक किशोरी (15) अपनी सहेली के साथ किसी काम से भायला फाटक से होकर बाजार की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे फाटक पार किया तो पीछे से बाइक पर आए  दो युवकों ने पीछा करते हुए उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो किशोरियों ने विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

कोई रास्ता न देख तो दोनों किशोरी शोहदों से बचने के लिए भागने लगी, ताकि वह जल्द जल्द से बस्ती व बाजार में पहुंच जाए। इस दौरान वह पीछे आ रही ट्रैक्टर ट्राली को नहीं देख पाई और वे उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल किशोरियों को उपचार के लिए कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और उनके परिवारीजनों को सूचना दी। एक किशोरी की हालत काफी गंभीर थी, जिसे परिवारीजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए।

पुलिस को अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले शोहदों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि वह गांव के रास्ते से ही उनका पीछा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें