फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगपुर के पूर्व प्रधान पर हमला, तनाव

Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हमले में घायल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के बेगपुर नौगांवा के पूर्व प्रधान मोहम्मद इकराम पर बृहस्पतिवार रात बेलका माफी गांव के पास कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव व्याप्त हो गया। घायल पूर्व प्रधान को उसके गांव के लोगों की भीड़ लेकर सीएचसी पहुंची और उसके बाद कोतवाली के बाहर वाहनों को रोकते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया।

भीड़ को उग्र होती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। सीओ कई थानों की फोर्स और पीएसी को साथ लेकर बेगपुर नौगांवा पहुंची और भीड़ को रास्ते में ही रोककर समझाकर  भेजा।
विज्ञापन


थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बेगपुर नौगांवा के पूर्व प्रधान मोहम्मद इकराम रात करीब आठ बजे बेहट से बाइक पर गांव लौट रहे थे। नौगांवा संपर्क मार्ग पर पहुंचने पर कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि लाठी-डंडों और सरियों से उन्हें अधमरा कर दिया। बाइक में तोड़फोड़ की गई। हमलावर युवकों के बेलका गांव के होने का पता चलता ही बेगपुर नौगांवा के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी लेकर आई।

यहां से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में भीड़ कोतवाली पहुंची और यहां कोतवाली गेट के सामने हाईवे पर वाहनों को रोककर पुलिस हंगामा किया। पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को खदेड़ा। 

उधर सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और बाद में सीओ इंदु सिद्धार्थ ने अतिरिक्त फोर्स मंगाई। इस बीच, बेगपुर नौगांवा से लोगों की भीड़ की सूचना मिली तो फोर्स ने भीड़ को रास्ते में ही रोक लिया और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


इसके बाद ही भीड़ वापस गई। इस मामले में  पुलिस ने पूर्व प्रधान मोहम्मद इकराम के भाई रिजवान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व 427 के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बेलका माफी के दो युवकों को भी हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें