फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर मारपीट

Sun, 28 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे थोड़ी सी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में एक युवक और महिला आपस में भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंची कि पहले महिला ने युवक को दर्जनों थप्पड़ जड़ दिए तो बाद में युवक ने भी महिला को पीटा।
विज्ञापन


 अड्डे से कुछ मीटर दूरी पर ही थाना सदर की कैंप चौकी भी है लेकिन न पुलिस और न ही मौके पर जमा भीड़ ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। रोडवेज बस चालकों और परिचालकों के हस्तक्षेप पर करीब एक घंटा बाद यह मामला शांत हो पाया।

बताया जा रहा है कि दोपहर बच्ची को गोद लिए एक महिला रिक्शा में बैग लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसकी अड्डे पर स्टेडियम की ओर स्थित हेयर ड्रेसर की दुकान के संचालक युवक और एक ग्राहक के साथ कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर पहले महिला ने युवक को जमकर थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन


तब तो युवक शांत हो गया लेकिन जब महिला नहीं मानी तो युवक ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया।  मौका मिलते ही महिला बराबर की एक दुकान के पास गई और वहां से ईंट उठाकर हेयर ड्रेसर की दुकान के शीशों पर मार दी। इससे शीशे टूट गए। दुकान पर खड़े ग्राहक भी भाग निकले। रोडवेज चालकों और परिचालकों ने विवाद निपटवाया।

इस विवाद के शिकार बने युवक विक्की ने बताया कि इस महिला के कारण उसकी दुकान को करीब पांच हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे झगड़ों के कारण अड्डे परिसर का माहौल काफी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें