फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आम गाय काटी, 50 रुपये किलो बेचा मांस

Sun, 28 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर क्षेत्र के सोलाना गांव के जंगल में शनिवार को खुलेआम गाय काटकर बेचने वालों ने एसओ परतापुर पर फायरिंग कर दी। पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को घेराबंदी में दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से गाय की खाल, गोमांस, तराजू और कटान में काम आने वाले धारदार हथियार बरामद कर लिए। गोकशी के मुख्य आरोपी पर पूर्व में रासुका भी लग चुकी है।

शनिवार दोपहर सोलाना गांव के जंगल में गाय को काटकर बेचा जा रहा था। गोमांस को खरीदने के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस बीच परतापुर थाना पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि जंगल में आधा दर्जन लोग गोमांस बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद परतापुर थाने के एसओ रण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। एसओ ने जब गोकशी के आरोपियों की घेराबंदी की तो वे एसओ और पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले।

भागते-भागते चलाते रहे गोलियां
पुलिस ने गोकशी के आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक आरोपी फायरिंग करते रहे और पुलिस खुद को बचाते हुए उनके पीछे दौड़ती रही। काफी भागदौड़ के बावजूद गोकशी के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपी पुलिस को चकमा देक र ईख के खेतों से होते हुए फरार हो गए।

इस बीच एक आरोपी को दबोच लिया। एसओ के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मंसूर निवासी गांव सौलाना है। जबकि मुख्य आरोपी फुल्लू निवासी सौलाना, उसका बेटा शाहनवाज, जाकिर, तसलीम व राकिब के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फुल्लू पर पहले भी गोकशी के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही हो चुकी है। देर रात पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में क ई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

किसी का नहीं डर
एसओ परतापुर ने जब मौके पर जांच पड़ताल की तो पाया कि जंगल में खुलेआम गाय काटी जा रही थी। यही नहीं, मौके पर ही तराजू से तौलकर गोमांस बेचा जा रहा था।

एसओ के अनुसार मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई तो बरामद खाल और मांस गाय का होने की पुष्टि ने की है। पुलिस ने तराजू, बाट, धारदार दाव, छुरा और अन्य सामान के साथ दो साइकिल, एक बाइक आदि को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें