फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव-जंतुओं की तस्करी करने वाले दबोचे

Wed, 30 Jan 2019 12:12 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चले जीव जंतुओं की तस्करी करने वाले तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबेहटा में प्रतिबंधित जीव-जंतुओं की तस्करी करने व उनको मारकर खाने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है । पुलिस ने इनके कब्जे से मृत व कुछ जिंदा जीव जंतु बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन

 
चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्लाम नगर रोड पर जंगल में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर वन्य जीव जंतुओं के साथ तीन लोगों को देखा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को आता देख तीनों लोगों ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों के कब्जे से एक गीदड़, दो पटरा गोय, एक खरगोश, दो बिज्जू, एक जंगली बिल्ली व एक बाइक बरामद हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत जीव जंतुओं को विधिवत जमीन में दबवा दिया गया जबकि जीवित अवस्था में मिली एक  बिल्ली व एक खरगोश को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने व उनको मारकर खाने वाले गिरोह के तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान रवि कुमार पुत्र बिच्छूराम, अभिकुमार पुत्र भेटूराम व सोनू पुत्र माधोराम सभी निवासी छोटाबांस देहा कालोनी थाना रादौर जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। तीनों लोगों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें