फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को हटाने की मांग, अधिवक्ता हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली इंस्पेक्टर केपी सिंह के अधिवक्ता मुश्ताक से अभद्रता का मामला दूसरे दिन मंगलवार को भी गर्माया रहा। इंस्पेक्टर को तत्काल पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल की और कचहरी परिसर में जमा होकर नारेबाजी की। एएसपी ने बार पदाधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई के लिए चार दिन की मोहलत मांगी। इस पर मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन अधिवक्ता कार्रवाई होने तक आंदोलन करने की मांग पर अड़े रहे। उनकी हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट में बयान कराने के लिए गजरौला पुलिस के साथ जजी परिसर पहुंची लड़की को उसके परिवार वालों ने खींचने की कोशिश की थी। इसकी सूचना पर वहां पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह और अधिवक्ता मुश्ताक के बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता मुस्ताक का आरोप है कि उनसे इंस्पेक्टर ने अभद्रता की। तभी से इंस्पेक्टर के खिलाफ अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के अधिवक्ता आक्रोशित दिखाई दिए। सुबह को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद इंस्पेक्टर को पद से हटाने और उनके खिलाफ अधिवक्ता से की गई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। एएसपी रोहित मिश्रा जजी परिसर पहुंचे और बार पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठकर बातचीत की। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन तीनों से जुड़े अधिवक्ताओं संग वार्ता के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों ने चार दिन का समय मांगा। फोन पर एसपी मनोज कुमार सोनकर से सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिव शर्मा से कराई गई। यह विश्वास दिलाया गया कि पूरे प्रकरण को लेकर जांचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता इसको लेकर संतुष्ट तो दिखाई दिए, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशनलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद शाम को इंस्पेक्टर के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखना तय किया गया।
बार पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। इसमें इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की गई थी। अधिवक्ताओं से चार दिन का समय मांगा गया है। इस दौरान मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला गया है। काफी हद तक इससे अधिवक्ता संतुष्ट भी हुए हैं। हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।- रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से काफी देर तक बातचीत हुई है। उन्होंने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए समय मांगा है। इस तरह के पुलिस के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए आंदोलन जारी है। बुधवार को भी तीनों बार के पदाधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। शिव शर्मा, अध्यक्ष (सेंट्रल बार एसोसिएशन)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें