फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम को देख दौड़े ‘रोमियो’

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्रों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने शहर भर में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया तो खलबली मच गई। स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मजनुओं की फौज भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन


टीम ने कुछ युवकों को मौके पर समझाया, कुछ को थाने लाकर चेतावनी दी और कई के अभिभावकों को बुलाकर सख्त हिदायत दी। सरकार के सख्त रवैये के असर पुलिस पर नजर आया।

बुधवार को सुबह ही महिला थाना पुलिस और थानों में बनी एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम छात्राओं के स्कूल कॉलेजों पर पहुंच गई। सुबह जेवी जैन कॉलेज पर और दोपहर में छुट्टी के समय सोफिया गर्ल्स कॉलेज पर टीम पहुंची।
विज्ञापन


कॉलेज के सामने खड़े कुछ युवकों से पूछताछ की तो युवक खड़े होने का कोई सही कारण नहीं बता सके। कुछ को तो पुलिस ने वहीं पर छोड़ दिया, जबकि महिला टीम कुछ मनचलों को थाना लेकर पहुंच गई।

जहां उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि कुछ युवकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। एंटी रोमियो स्क्वायड सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंची तो वहां भी काफी युवक खड़े हुए थे, जो पुलिस को देखते ही रफूचक्कर हो गए।

वहां पुलिस ने छात्राओं से भी जानकारी ली और किसी मामले में पुलिस को तुरंत सूचना देने के लिए कहा। शाम को सभी थानों की टीमें कोचिंग सेंटरों, बाजार, ब्यूटी पार्लर, सिनेमाघरों के आसपास चाय की दुकानों पर खड़े रहने वाले युवकों की तलाश में निकलीं और वहां मिले युवकों को जमकर फटकार लगाई।

उधर,  चिलकाना/बिहारीगढ़ पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे और कन्या इंटर कॉलेज के आस पास एंटी रोमियो अभियान चलाया। साथ ही फलों की रेहड़ियों द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ कराया।

बुधवार शाम के समय थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित, एसएसआई लोकेंद्र राणा और एसआई सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल बस स्टैंड पर पहुंचा। पुलिस ने बस स्टैंड के आस पास स्थित दुकानों पर एंटी रोमियो अभियान चलाकर मनचलों की तलाश की।

इसके तहत पुलिस ने 11 रोमियों को पकड़ा और उनके माता पिता को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके बाद कन्या इंटर कॉलेज के पास खड़े मजनु पुलिस को देखकर भाग गये।

पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास फलों की रेहड़ियों द्वारा फैलाई गई गंदगी को भी साफ कराया और भविष्य में गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी।पुलिस ने अभियान के तहत दतौली रांघड निवासी अफजाल पुत्र इकबाल की स्विफ्ट कार के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म को उतरवा कर उस पर लिखे वीआईपी स्लोगल भी हटवा दिया।

पुलिस ने चालक द्वारा कागज नहीं दिखाए जाने पर चालान कर दिया। बिहारीगढ़ में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने एक एसआई की अगुवाई में एंटी रोमियो दल गठित किया। बुधवार को को इस दल ने रोडवेज बस स्टैंड, कोचिंग सेंटर, स्कूल, कालेज तथा कस्बे सहित देहात में भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें