फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में हुई आदित्य शर्मा की हत्या के मामले का पुलिस ने तीसरे मुख्य हत्यारोपी को कुतुबशेर थाना पुलिस ने गागलहेड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के चलते मुखिया ने आदित्य की हत्या की थी।
विज्ञापन


मोहल्ला जाटव नगर निवासी आदित्य राणा की हत्या के मुख्य आरोपी मुखिया उर्फ बबलू के गागलहेड़ी में होने की मुखबिर से सूचना मिलने पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और मुखिया उर्फ बबलू निवासी ग्राम झबरपुर, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में मुखिया उर्फ बबलू ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसका और आदित्य का झगड़ा हो गया था। नशे में धुत आदित्य को उसने अपने दो साथियों प्रिंस एवं राहुल के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों प्रिंस निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड तथा राहुल निवासी ग्राम झबरपुर, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए मुखिया ने बताया कि आदित्य उसका मित्र था और अपने एक रिश्तेदार की शादी में डांस कराने के लिए उसे शेरपुर लेकर गया था। 

वहां खाना खाते समय उसका झगड़ा हो गया। उसके बाद आदित्य को लेकर वह जंगल में पहुंचा और वहां पर शराब पी। वहां शराब पीने को लेकर उसके साथ फिर से झगड़ा हो गया और उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर आदित्य का गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें