फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक से लूट करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक से लूट करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सरसावा। दो सप्ताह पूर्व नगर के एक चिकित्सक के यहां लूट करने के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचे तथा नकदी बरामद की है। जबकि आरोपी के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
सरसावा में एक मई को बंगाली क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर दिनेश राय के साथ बदमाशों ने लूट की थी। पुलिस ने छह मई को नदीम, इकबाल तथा मो. भूरा को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस को बोंसा पुलिया के पास चौथे आरोपी के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चौथे आरोपी कौसीद निवासी ग्राम नवादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 15600 रुपये एवं एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके साथियों ने मिलकर 22 अप्रैल को भी अगवानहेड़ा से एक व्यक्ति से 87710 रुपये लूटे थे। इस लूट के लिए साथी इकबाल ने बाइक उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें